फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A head-to-head contest for the post of Deputy Head (reserved for

उप प्रधान व महिलाओं के लिए आरक्षित पद पर आमने-सामने का मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A head-to-head contest for the post of Deputy Head (reserved for
05jjrp17- झज्जर। अधिवक्ता आशिन कोडान, उप प्रधान पद उम्मीदवार
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों की ओर से आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ता चैंबरों में जाकर साथी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में उप प्रधान और महिलाओं के लिए आरक्षित उप प्रधान पद पर दो-दो अधिवक्ताओं के बीच सीधा मुकाबला है। उप प्रधान पद के लिए अधिवक्ता आशिन कोड़ान और संजय काहड़ी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, महिलाओं के लिए आरक्षित उप प्रधान पद पर अधिवक्ता मीना कादयान और प्रीतम कौर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


यह अधिवक्ता लड़ रहे चुनाव

अधिवक्ता आशिन कोड़ान, उप प्रधान पद के उम्मीदवार:
आशिन कोड़ान पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठाएंगे। नए अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों की व्यवस्था, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को लागू कराने के लिए प्रयास, पार्किंग और बिजली व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता संजय काहड़ी, उप प्रधान पद के उम्मीदवार
संजय काहड़ी लगातार दूसरी बार उप प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर पानी और बिजली की व्यवस्था में सुधार के साथ लाइब्रेरी में नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

अधिवक्ता मीना कादयान, महिलाओं के लिए आरक्षित उप प्रधान पद की उम्मीदवार
मीना कादयान पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा।


अधिवक्ता प्रीतम कौर, महिलाओं के लिए आरक्षित उप प्रधान पद की उम्मीदवार
प्रीतम कौर ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें चुनाव में साथी अधिवक्ताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगी।

05jjrp17- झज्जर। अधिवक्ता आशिन कोडान, उप प्रधान पद उम्मीदवार

05jjrp17- झज्जर। अधिवक्ता आशिन कोडान, उप प्रधान पद उम्मीदवार

05jjrp17- झज्जर। अधिवक्ता आशिन कोडान, उप प्रधान पद उम्मीदवार

05jjrp17- झज्जर। अधिवक्ता आशिन कोडान, उप प्रधान पद उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed