{"_id":"6a000d9307f629a15d08d798","slug":"a-child-fell-into-hot-water-while-playing-and-112-personnel-rushed-him-to-the-hospital-in-time-bastar-news-c-1-1-noi1494-4262690-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: खेलते वक्त गर्म पानी से झुलसा सवा साल का बच्चा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: खेलते वक्त गर्म पानी से झुलसा सवा साल का बच्चा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sun, 10 May 2026 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम हाटपदमुर में एक सवा साल का बच्चा खेलने के दौरान गर्म पानी को अपने ऊपर गिरा लिया। इस घटना में बच्चा झुलस गया। परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। जहां नानगुर थाने में पदस्थ पुलिस के जवानों ने बच्चे को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि ग्राम हातपदमुर नानगुर क्षेत्र में रहने वाले राजमन बघेल का बच्चा छोटू बघेल उम्र एक वर्ष दो माह जो घर आंगन में खेल रहा था। उसी आंगन में मां खाना बना रही थी। आंगन में खेलने के दौरान छोटू ने गरम पानी को हाथों से खींच लिया। जिससे कि गर्म पानी बच्चे के ऊपर गिर गया। बच्चे की आवाज को सुनकर उसकी मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। जहां नानगुर थाना के पुलिस के जवानों ने बिना देर किए बच्चे को बेहतर उपचार के लिए पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्चे की हालत को देख उसे मेकाज रेफर कर दिया गया है। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बच्चे को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर परिजनों ने पुलिस के जवानों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन