फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A call for unity against social evils

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A call for unity against social evils
फोटो-64: महापंचायत में भाग लेने वाले अतिथिगण। स्रोत स्वयं - फोटो : Archive
बहादुरगढ़। छारा गांव स्थित प्रकृतिलोक फार्म पर रविवार को ऐतिहासिक सर्वसमाज महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए खाप प्रधान, सरपंच, शिक्षाविद, विश्वविद्यालयों के छात्र-शिक्षक, अधिकारी, पर्यावरणविद, समाज सुधारक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेशों से आए कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


महापंचायत में सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने पर मंथन किया गया।

महापंचायत में पहुंचे लोगों ने आयोजक कैप्टन मान सिंह दलाल और समाजसेवी विश्वदीप मांडौठी का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को एक मंच पर एकत्रित करने का प्रयास किया है। महापंचायत की अध्यक्षता गुरु गोबिंद सिंह के सेनापति पंज प्यारे भाई धर्म सिंह दलाल के वंशज अंतरराष्ट्रीय संत बाबा गुरप्रीत सिंह दलाल ने की।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने भी पहुंचकर दिया समर्थन:

कार्यक्रम में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने विशेष तौर पर शिरकत की और महापंचायत को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, हरियाणा अध्यक्ष सुरेश सिरोही जैलदार, प्रदेश प्रवक्ता खुशी राम दलाल, सर्वखाप महिला विंग की अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. संतोष दहिया, शिक्षाविद डॉ. जेपी दलाल, जय यूनाइटेड संगठन के अध्यक्ष रवि मलिक और मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी रखे विचार

महापंचायत में जॉर्जिया से पहुंचे सुशील मलिक, अमेरिका से आए सुमित दलाल, समाजसेवी डॉ. कृष्ण दलाल और पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री ने भी समाज सुधार को लेकर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, युवा पीढ़ी की भूमिका और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
फोटो-64:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed