फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ‘असली में भी वीरा का भाई रहूंगा’

‘असली में भी वीरा का भाई रहूंगा’

Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। ‘वीर बनकर सीरियल में तो मैं अपनी छोटी बहन ‘वीरा’ का ध्यान रखता ही हूं, असल जिंदगी में भी मैं उसका बड़ा भाई बनकर हर कदम पर साथ दूंगा। उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दूंगा और उसके साथ बड़ा भाई होने का पूरा फर्ज निभाऊंगा।’ बड़े ही शांत स्वभाव और प्यार से अपनी मुंह बोली बहन के प्रति ये भावनाएं उजागर कीं नन्हे कलाकार भावेश बालचंदानी ने, जो स्टार प्लस के चर्चित सीरियल ‘वीरा-एक वीर की अरदास’ में बाल कलाकार रनवीर का किरदार निभा रहे हैं। मंगलवार को अमृतसर में सीरियल के कलाकारों ने चुनिंदा संवाददाताओं के सामने अपने दिल के राज खोले।
विज्ञापन

आपने सीरियल में देखा होगा कि रनवीर किस तरह इन दिनों गुरु की नगरी में अपने पिता की तलाश कर रहा है। दरअसल सीरियल की स्टारकास्ट अमृतसर और आसपास के इलाकों में आठ दिनों से शूटिंग कर रही है। इस दौरान आए सीरियल के चार सितारे हर्षिता ओझा (वीरा), भावेश (रनवीर), स्नेहा वाघ (रतनजीत) और कपिल निर्मल (निहाल सिंह) ने शूटिंग के चलते शहर में बिताए दिनों का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले आठ दिनों से अमृतसर में रह रहे हैं। कभी आसपास के गांव तो कभी शहर की गलियों में घूमे। अब तो ये गलियां भी उन्हें याद हो गई हैं। कभी स्वर्ण मंदिर में गए तो कभी इलाके के बाजारों में शूटिंग की। इन आठ दिनों में अमृतसर हमारे में दिल पूरी तरह से बस चुका है। हम इन बिताए दिनों को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकेंगे। लोग सच ही कहते हैं कि पंजाब जैसा माहौल कहीं नहीं है। सभी का कहना है कि यहां के लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया, जिसे वे सदा याद रखेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
वीरा का सपना है डॉक्टर बनना
सीरियल में वीरा के किरदार से चर्चित छोटी कलाकार हर्षिता ओझा मुंबई के चिल्ड्रंस अकादमी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि बेशक वह बचपन से ही सीरियल में एक्ट करने आ गई, लेकिन उसका असल सपना डॉक्टर बनने का है। हर्षिता ने कहा कि एक्टिंग करना बहुत आसान है और सीरियल में एक्टिंग करते समय उन्हें कोई दिक्कत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चाें में टैलेंट भरपूर : स्नेहा
सीरियल में रतन के नाम से वीरा की सौतेली मां की भूमिका निभाने वाली स्नेहा वाघ ने बताया कि दोनों बच्चों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है। हालांकि शूटिंग के समय कई बार हमारे सीन का रीटेक होता है, लेकिन ये बच्चे एक बार में ही सीन कर देते हैं। स्नेहा ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वह वीरा-एक वीर की अरदास... जैसे टीवी सीरियल में भूमिका निभा रही हैं। स्नेहा ने इससे पहले एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर ज्योति... सीरियल में काम किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed