फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   सुखबीर बाजवा फिर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट बने

सुखबीर बाजवा फिर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट बने

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के वर्ष 2013-14 की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में सुखबीर सिंह बाजवा को दोबारा प्रेसिडेंट चुन लिया गया, जबकि अवतार सिंह सीनियर वाइस प्रेजीडेंट चुने गए। महिलाओं के लिए आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट-1 के पद पर निशा शर्मा चुनीं गईं, जबकि हरीश चंदर को वाइस प्रेसिडेंट-2 चुना गया। वहीं, रंजू एरी को सेक्रेेटरी जनरल, मंजीत सिंह सिद्धू को सेक्रेटरी, खुशहाल लाली को ज्वाइंट सेक्रेटरी-1, राकेश गुप्ता को ज्वाइंट सेक्रेटरी-2 और जगतार एस भुल्लर को ट्रेजरर चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए कुल 436 सदस्यों ने वोटिंग की। सुखबीर सिंह बाजवा ने प्रतिद्वंद्वी दविन्दर कौर को 124 मतों के अंतर से पराजित किया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए अवतार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को 176 मतों के अंतर से पराजित किया। वाइस प्रेसिडेंट-1 निशा शर्मा ने 92 मतों के अंदर से जीत दर्ज की, जबकि वाइस प्रेसिडेंट-2 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल भारद्वाज को 10 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में शाम सिंह बतौर रिटर्निंग ऑफिसर थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed