फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा की ताजपोशी के बाद उमड़ पड़ी भीड़

पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा की ताजपोशी के बाद उमड़ पड़ी भीड़

Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की ताजपोशी सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में होने के बाद शनिवार को शहर की सड़कों पर हर तरफ जाम लग गया। शनिवार दोपहर बाद से शाम तक सड़काें पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के जवानों के पसीने छूट गए। चंडीगढ़ के मटका चौक , पीजीआई चौक, सेक्टर 16/15/10/11 केचौक, सेक्टर 11/15 लाइटों पर तो वाहन रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन

जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवानों ने कई सड़कों पर लाइट प्वाइंट को बंद करके मैनुअल ट्रैफिक कंट्रोल किया। सबसे ज्यादा जाम पीजीआई चौक से लेकर सेक्टर 11/15/, सेक्टर 24/25, सेक्टर 24/25/37/38 सेक्टर 40/41 लाइट प्वाइंट पर लगा। इसके बाद जाम पीजीआई चौक से मटका चौक तक लगा रहा। कांग्रेसी कार्यकता मध्यमार्ग से होते हुए सीधा टिब्यून चौक के रास्ते जीरकपुर की तरफ जा रहे थे इसलिए वाहन चालकों को पांच मिनट का रास्ता 15 मिनट में पार करना पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन के बाहर खड़ी ओबी वैन में लगी आग
पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की ताजपोशी के समय बाहर खड़ी एक चैनल की ओबी वैन नंबर सीएच 03जे-7670 में अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्लिप रोड पर खड़े कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। पुलिस जवानों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ओबी वैन में लगी आग पर काबू पाया गया। हादसे के समय फायर कर्मचारियों ने ओबी वैन केड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि ओबी वैन में आग जरनेटर में हुए शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियां खड़ी थीं स्लिप रोड पर
पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की ताजपोशी में शामिल होने आए कार्यकताओं ने अपनी गाड़ी सेक्टर 15 और 11 की स्लिप रोड पर खड़ी की हुई थी। हालत यह थी कि पीजीआई चौक से सेक्टर 16 चौक के बीच कार्यकर्ता सड़क पार करने में लगे हुए थे, जिसके चलते आम वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed