Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   मौसम ने रुलाया, आयोग ने पोछा आंसू

मौसम ने रुलाया, आयोग ने पोछा आंसू

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेमौसम बरसात ने सेक्टर-34 में चल रही राष्ट्रीय खादी प्रदर्शनी के रंग में भंग डाल दिया। दुकानदार लाखों का माल लेकर यहां पहुंचे तो थे कुछ कमाई करने के लिए, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि उनके लिए खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इसे देखकर खादी ग्रामोद्योग आयोग ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपनी ओर से दुकानदारों को लंच भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किस आयोजक द्वारा दुकानदारों के लिए लंच की व्यवस्था की जा रही है। यह प्रदर्शनी दो फरवरी को शुरू हुई थी और यह तीन मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन

पर्याप्त व्यवस्था, फिर भी ग्राहकों का टोटा
प्रदर्शनी के आयोजकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। खादी उत्पादों पर तो 20 फीसदी की छूट मिल ही रही है, शाम को मनोरंजन के लिए आकेस्ट्रा, संगीत, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है और मौके पर ही विजेताओं को पुरस्कार दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में प्रवेश मुफ्त होने के कारण सामान्य मौसम में ग्राहक भी खूब जुटते हैं, लेकिन बीच-बीच में बारिश आने के कारण सारा सिलसिला बीच में ही टूट जाता है। हालत यह है कि बारिश के दिन तो व्यापार चौपट हो ही जाता है, इसका असर अगले तीन-चार दिनों तक देखने को मिलते रहता है।
विज्ञापन

अभी तक करीब 15 लाख की बिक्री...
दो फरवरी को शुरू हुए इस मेले में एक बार तीन दिन बारिश की वजह से परेशानी हुई, 15 फरवरी को फिर दो दिनों तक बारिश होने के कारण दुकानदारों की परेशानी और बढ़ गई। अब तीसरी बार वीरवार को फिर बादल छाने के कारण संचालकों के चेहरे के रंग उड़ गए। मौसम की मार का ही नतीजा है कि 20 फरवरी तक करीब 15 लाख की ही बिक्री हो पाई है, जबकि प्रदर्शनी में दो सौ स्टाल में एक सौ खादी के हैं। बाकी खादी ग्रामोद्योग के।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटस...
मौसम की मार ने प्रदर्शनी को बैरौनक कर ही दिया है। स्टाल संचालकों को थोड़ी राहत देते हुए खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से एक समय का लंच दिया जा रहा है। यह सिलसिला प्रदर्शनी की अंतिम तारीख तक जारी रहेगा।
- एके गर्ग, सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग, राज्य कार्यालय चंडीगढ़
कीमतों पर एक नजर
परिधान कीमत (रुपये में)
गर्म ऊनी बंडी 945 से 1450
ऊनी कोट 2000 से 2500
कुर्ता पायजामा सफेद 600 से 1000
कुर्ता पायजामा शर्टिंग 600 से 800
प्रिंट कुर्ता 350 से 650
डिजानर कुर्ता 650 से 1150
कढ़ाई कमीज और सूट 685 से 1450
सफेद शर्ट 500 से 750
शर्टिंग शर्ट 450 से 600
सिल्क शर्ट 1500 से 2000
सफेद खादी प्रति मीटर 110 से 350
पोली खादी प्रति मीटर 145 ये 300
रंगीन खादी प्रति मीटर 110 से 130
प्रिंट खादी प्रति मीटर 145 से 175
सिल्क खादी प्रति मीटर 447 से 750
सिल्क साड़ी 2000 से 7000
(इस कीमत पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed