{"_id":"54-13624","slug":"Chandigarh-13624-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर्ट्स पर मस्ती, कमाई भी खूब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर्ट्स पर मस्ती, कमाई भी खूब की
Chandigarh
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली में चंडीगढ़ कार्निवल के दूसरे दिन शनिवार को जहां बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की, वहीं मेहनत और ईमानदारी से कमाई करने का पाठ भी पढ़ा। कार्निवल में 40 रोचक स्टाल के साथ-साथ फ्लोर्ट्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें से अधिकतर को कालेज स्टूडेंट ही चला रहे हैं। यहां न केवल लोगों का मनोरंजन करते हुए वे अपनी कला का परिचय दे रहे हैं, वहीं अपने हुनर से कमाई भी खूब कर रहे हैं।
कार्निवल में कार्टून करेक्टर मिक्की माउस और डोरेमोन आदि के रूप में सजे रंग-बिरंगे 20 फ्लोर्ट्स बच्चों को खूब भा रहे हैं। यहां आते ही वे इन पर सवारी करने की जिद शुरू कर रहे हैं। नन्हीं हरनूर के कहने की देर थी कि मम्मी अंजलि ने उसे तुरंत फ्लोटर पर इस सपनों की नगरी की सैर करवा दी। रिक्शा पर बनाए गए इन फ्लोर्ट्स को कोई प्रोफेशनल नहीं, बल्कि गवर्नमेंट कालेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 के स्टूडेंट चला रहे हैं। इन्होंने ने ही इन्हें बनाया भी है। बीएफए सेकेंड ईयर के छात्र सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने एक दिन में ही एक हजार रुपये कमा लिए हैं। कार्निवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। रविवार को भी कार्निवल में खूब रंग जमेगा।
कितने वफादार हैं आप प्यार में...
कार्निवल के दूसरे दिन युवाओं के लिए सबसे रोचक स्टाल रहा होम साइंस कालेज सेक्टर-10 के ह्यूमन डेवलपमेंट विभाग का चैक योर लव। एक रोचक गेम के साथ कालेज के विद्यार्थियों ने यह टेस्ट खूब किया। लेक्चरर कल्याणी सिंह ने बताया कि कार्निवल के दूसरे दिन उनके चारों स्टाल पर युवाओं से लेकर महिलाओं की काफी भीड़ रही। अपने प्यार में वफादारी चेक करवाने के लिए युवाओं ने टेस्ट करवाया तो काफी रोचक जवाब मिले। इसके अलावा यहां हैंड मेड बैग, कैंडल और टैटू मेकिंग के स्टाल पर भी युवा जुटे।
विज्ञापन
फेसबुक पर छाई विंटेज कार एग्जीबिशन
1920, 1945, 1950 और कई अन्य पुराने कारों के मॉडल विंटेज कार एग्जीबिशन में देखने को मिले। युवाओं ने इन कारों और बाइक के साथ खूब फोटो करवाए। जीसीएम सेक्टर-11 से आए आदिल ने बताया कि यह बुलट बाइक इतनी पुरानी और क्लासिक है कि उन्होंने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया है।
झूलों के लिए लंबी लाइन
कार्निवल में लगे करीब 15 झूलों की सवारी लेने के लिए यहां बच्चों से लेकर बड़ों में उत्साह रहा। 30 से 40 रुपये की इस राइड में ट्रेन की सवारी से लेकर कोलंबस की सवारी आकर्षण का केंद्र रही।
लोकनृत्य की रही धूम
कार्निवल के दूसरे दिन नार्थ जोन कल्चर सेंटर पटियाला के 250 कलाकारों ने पंजाब, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तरांचल और पहाड़ी लोकनाच और लोकसंगीत को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।