फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   65 percent turnout at the village head position

ग्राम प्रधान पद पर 65 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 30 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
65 percent turnout at the village head position
घोसी ब्लाक के सोमारीडीह गांव में प्रधान पद के चुनाव में मतदान करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
घोसी ब्लाक के सोमरीडीह गांव में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए उपचुनाव में 1635 मतदाताओं में से 1084 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 531 महिला और 553 पुरुष रहे। यहां पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार इस सीट पद दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में कैद हो गया। इनके किस्मत का फैसला चार अक्तूबर को होगा। 
विज्ञापन


घोसी के सोमारीडीह गांव में प्रधान के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों सुनीता चौहान और लालती वर्मा में कांटे की टक्कर रही। शुक्रवार को पितृपक्ष होने के  चलते मतदान 10 बजे के बाद जोर पकड़ा। सुबह नौ बजे तक जहां महज 18 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं एक बजे 46 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन


मतदान में बूथ संख्या 149 पर 428 में से 272 मत पड़े वहीं बूथ संख्या 150 में 747 में से 537 वोट पड़े। इसी प्रकार बूथ संख्या 151 में 460 में से 275 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान के लिये रिटर्निग अधिकारी विजय प्रताप यादव व उपनिरीक्षक लालसाहब सिंह, मनोज सिंह मतदान समाप्ति तक डटे रहे। तीनों बूथों की मतपेटिकाएं ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गईं। मतगणना चार अक्तूूबर को होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed