{"_id":"6997dd4e908c21a3f105886c","slug":"50-incidents-and-20-deaths-in-31-days-bastar-news-c-1-1-noi1494-3971894-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जनवरी में जगदलपुर में सड़क हादसों में बढ़ोतरी, 50 घटनाओं में 20 मौतें, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जनवरी में जगदलपुर में सड़क हादसों में बढ़ोतरी, 50 घटनाओं में 20 मौतें, 40 घायल
Fri, 20 Feb 2026 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
घायल लोग
नव वर्ष के पहले माह जनवरी में जगदलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक रूप से बिगड़ गई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, केवल एक माह के भीतर लगभग 50 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 20 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सहित मुख्य मार्गों पर रोजाना होने वाली ये दुर्घटनाएं लोगों की लापरवाही और अनियंत्रित गति का परिणाम हैं।
विज्ञापन
इस अवधि में हुई कुछ प्रमुख घटनाओं ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इनमें कोंडागांव जिले के बनियागाव से दंतेवाड़ा दर्शन के लिए गए तीन युवकों का आसना चौक के पास एक अन्य बाइक से टकराना शामिल है, जिसमें जागेश्वर और श्रीराम नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार, धरमपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई, और एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों की लापरवाही भी हादसों का बड़ा कारण बन रही है।
विज्ञापन