{"_id":"6aa07575bca515f64c0e7001","slug":"372-differently-abled-persons-received-737-free-assistive-devices-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139653-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"372 दिव्यांगजनों को मिले 737 निशुल्क सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
372 दिव्यांगजनों को मिले 737 निशुल्क सहायक उपकरण
विज्ञापन
08jjrp04- जरूरतमंदों में सामान वितरित करते अधिकारी। स्रोत : आयोजक
झज्जर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन में सुगमता और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एपीसीपीएल पावर प्लांट की ओर से सीएसआर के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से एलिम्को द्वारा पूर्व में चिन्हित विभिन्न क्षेत्रों के 372 दिव्यांगजनों को लगभग 737 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों को कम करना, उनकी गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाना है। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस पहल के लिए एपीसीपीएल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और इसे उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रबींद्र पटेल ने की। इस अवसर पर उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित एपीसीपीएल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ऐसी पहल समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।