{"_id":"5b4bab6c4f1c1b6f548b4af1","slug":"191531685740-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में मार्ग दर्शक बनेगी ज्ञान दर्पण स्मारिका- संजय जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में मार्ग दर्शक बनेगी ज्ञान दर्पण स्मारिका- संजय जोशी
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगरके नबाब गार्डन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की ओर से विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहा कि यह स्मारिका शिक्षा के क्षेत्र में मार्ग दर्शक बनेगी।
रविवार को हुए विमोचन समारोह में शिरकत करने के लिए संभल पहुंचे संजय विनायक जोशी राजनीति से परहेज किया। मीडिया से भी बातचीत नहीं की। उन्होंने शैक्षिक कार्यक्रम तक खुद को सीमित रखा। इस दौरान उन्होंने सामाजिक परिवेश की चर्चा की और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। स्मारिका के प्रकाशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रतियोगिता समिति के पदाधिकारी शिक्षा क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाएं। ताकि वंजित वर्ग को शिक्षा का लाभ मिले। समाज में एकता, भाईचारा बढ़े। पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव ने समारोह में कहा कि संभल एक तीर्थ नगरी है। यहां की प्रतिभाओं का विकास होना एक अच्छा कार्य है। डॉ यूसी सक्सेना ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बुद्धि के विकास की कुंजी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि समिति प्रदेश में हरियाली लाने को लिए एक लाख पौधे लगाएगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी रजनी कांता चौहान ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के अंत मे संयुक्त सचिव मुकेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में वीरेंद्र आर्य, डॉ रामनाथ पाठक, त्रिवेदी प्रकाश, मुशीर खां, अमित कुमार, सय्यद जमील उर्रहमान, ठाकुर सुशील कुमार, हिना मंसूरी, किश्वर जहां, मीनाक्षी, सायमा रानी, आयुषी सिंह, विदुषी सिंह, कमल चौधरी, डॉ रशीक, सुशील गुप्ता, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे।