{"_id":"6a944a3e543518cb4304ee28","slug":"125-participants-took-part-in-the-cyclothon-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139319-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइक्लोथॉन में 125 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइक्लोथॉन में 125 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन
30jjrp10- झज्जर। साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाते मुख्यातिथि। स्रोत- खेल विभाग
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ। यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया गया। इसमें लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकास वाल्मीकि का स्वागत किया। मुख्यातिथि विकास वाल्मीकि ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया। साइक्लोथॉन महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से शुरू होकर छिक्कारा चौक और पुराना बर्फखाना रोड से गुजरी।
स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के बाद सभी खिलाड़ियों को अल्पाहार दिया गया। इससे पहले 28 अगस्त को तलाव गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में दौड़ व पैदल चाल कार्यक्रम हुआ था, जिसमें करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने मेजर ध्यानचंद को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन हर खिलाड़ी को प्रेरित करता है। विकास वाल्मीकि ने राष्ट्रीय खेल दिवस को खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा बताया। उन्होंने स्वस्थ शरीर और मन के निर्माण में खेलों की भूमिका पर जोर दिया। खेल युवाओं को नशे व अन्य बुराइयों से दूर रखने में सहायक हैं।