फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children are becoming victims of severe malnutrition due to deficiency of Vitamin D and Calcium.

Health : विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से बच्चे हो रहे गंभीर कुपोषण का शिकार

Thu, 14 Mar 2024 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

उम्र के 45 फीसदी बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण की वजह से जान गंवा रहे हैं। सूर्य के प्रकाश की कमी, खराब आहार स्थिति और विभिन्न संक्रमण इसकी मुख्य वजह हैं। इस क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन में पोषण पुनर्वास केंद्र सरोजिनी नायडू चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती एक से 59 महीने की आयु के 70 गंभीर तीव्र कुपोषण रोगी बच्चों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Children are becoming victims of severe malnutrition due to deficiency of Vitamin D and Calcium.
बीमार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एक वर्ष तक चले शोध में यह खुलासा हुआ कि विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। पांच साल से कम उम्र के 45 फीसदी बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण की वजह से जान गंवा रहे हैं। सूर्य के प्रकाश की कमी, खराब आहार स्थिति और विभिन्न संक्रमण इसकी मुख्य वजह हैं। इस क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन में पोषण पुनर्वास केंद्र सरोजिनी नायडू चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती एक से 59 महीने की आयु के 70 गंभीर तीव्र कुपोषण रोगी बच्चों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन


शोध में पाया गया गंभीर कुपोषण के रोगियों में विटामिन डी की कमी की व्यापकता और हाइपोकैल्सीमिया (रक्त में कैल्शियम का स्तर कम हो जाना) के साथ इसका संबंध है। फिलहाल यह शोध पूरा हो चुका है। जल्द ही इसके प्रकाशित होने की संभावना है। अप्रैल 2022 में इस शोध की शुरुआत प्रोफेसर डॉ. मनीषा मौर्या, डॉ. श्रीधर, प्रोफेसर डॉ. वत्सला मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मधुबाला सिंह ने की थी।
विज्ञापन


यह शोध सितंबर 2023 तक चला। शोध के दौरान जिन बच्चों को चुना गया था उनमें लगभग 92 फीसदी गंभीर रूप से अविकसित और 88 फीसदी का वजन कम था। बच्चों में विटामिन डी के स्तर और विटामिन डी की कमी के कारकों जैसे सीरम कैल्शियम, सीरम फॉस्फोरस और सीरम क्षारीय फॉस्फेट के स्तर का अनुमान लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन डी की कमी के रेडियोलॉजिकल परिवर्तनों को देखने के लिए कलाई का एक्सरे भी किया गया। जिसमें पाया गया कि बच्चों में औसत सीरम कैल्शियम और फॉस्फोरस का स्तर क्रमश: 22.93 व 12.24 एमएल रहा और विटामिन डी की 57.1 फीसदी कमी रही। इसके अलावा 77.5 फीसदी हाइपोकैल्सीमिया था। वहीं विटामिन डी की कमी वाले 94 फीसदी बच्चों में सूखा रोग के लक्षण और 41.4 फीसदी बच्चों में विकास की भारी कमी पाई गई। शोध में गंभीर कुपोषण के रोगियों में विटामिन डी की कमी और कम कैल्शियम के स्तर के बीच महत्वपूर्ण संबंध पाए गए।

बच्चों को समय पर संपूर्ण आहार देने, सूर्य का प्रकाश व मां का दूध उनके लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा छह माह केे बाद उन्हें सभी प्रकार के पोषक तत्व दिए जाने चाहिए। बच्चों में अति कुपोषण के मुख्य कारणों में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी का होना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed