फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth was beaten up for stealing biscuits at Raipur platform

रायपुर में बिस्किट चोरी करना युवक को पड़ा भारी: प्लेटफॉर्म में की जमकर पिटाई, फिर पैर को कपड़े से बांधकर घसीटा

Fri, 26 Jul 2024 12:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Jul 2024 12:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में लगे स्टॉल से बिस्किट चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। चोरी करते पाए जाने पर स्टॉल कर्मचारियों उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके पैर को कपड़े से बांध कर प्लेटफार्म पर घसीट दिया।

विज्ञापन
youth was beaten up for stealing biscuits at Raipur platform
पैर को कपड़े से बांधकर घसीटते ले गए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में लगे स्टॉल से बिस्किट चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। चोरी करते पाए जाने पर स्टॉल कर्मचारियों उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके पैर को कपड़े से बांध कर प्लेटफार्म पर घसीट दिया। उसे पूरे प्लेटफार्म में घसीटते हुए जीआरपी थाने तक ले जाने की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद आरपीएफ के  जवान भी मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन में रात लगभग साढ़े तीन बजे के बीच प्लेटफार्म में लगे स्टाल से चार चोर बिस्किट चोरी करते हुए पकड़े गए। इसमें से एक चोर को स्टॉल कर्मचारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं तीन लोग मौके से भाग निकले। चोरी करते पकड़े गए युवक को कर्मचारियों ने बेदम पिटाई कर दी। इसके अलावा पैरों में कपड़े बांधकर प्लेटफार्म से घसीटते हुए जीआरपी थाने तक ले जाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


मूकदर्शक बने रहे जवान 
बता दें कि यह घटना आरपीएफ जवानों के आंखों-देखी घटना है। स्टॉल के कर्मचारियों ने जब युवक को घसीटते हुए ले जा रहे थे। उस वक्त आरपीएफ जवान वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed