{"_id":"682336168f15f32b360aa272","slug":"youth-killed-an-old-man-with-a-crowbar-in-dispute-over-crop-loss-in-raigarh-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने सब्बल से हमला कर की बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने सब्बल से हमला कर की बुजुर्ग की हत्या
Tue, 13 May 2025 07:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 May 2025 07:17 PM IST
सार
रायगढ़ के जिले में विजय माझी ने तरबूज की फसल नुकसान के विवाद में बुजुर्ग की सब्बल से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में फसल नुकसान को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 11 मई की शाम गांव के विजय माझी (36) ने तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में सहदेव माझी (60) पर लोहे के सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे तेजराम माझी को फोन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद तेजराम ने लैलूंगा पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपी विजय माझी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ में विजय ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि फसल नुकसान के विवाद में उसने सहदेव पर सब्बल से हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए। आरोपी विजय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।