फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth kidnapped minor girl, kept misdemeanor her for 10 months, accused arrested

CG Crime: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर रायपुर से ले गया जम्मू-कश्मीर; 10 माह तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर 10 माह से दुष्कर्म करता रहा। रायपुर पुलिस ने आरोपी युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Youth kidnapped minor girl, kept misdemeanor her for 10 months, accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की से युवक पहले दोस्ती की। इसके बाद धीरे-धीरे पास आकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक शादी का झांसा देकर उसे रायपुर से भगाकर जम्मू-कश्मीर ले गया। वहां से कुछ दिन पहले ही एमपी ले गया। युवक बीते 10 महीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने थाना में लापता का रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दस महीने बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजन ने खरोरा थाना में 14 अप्रैल 2023 को अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल रिकॉर्ड डिटेल निकलवाया गया। इसके साथ ही मोबाइल नंबरों का लोकेशन ट्रेस कर छोड़ दिया गया था। इसके 10 महीने बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी। 
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर और लोकेशन ट्रेस के माध्यम से पीड़िता मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली। खरोरा पुलिस टीम तैयार कर मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया। जहां पर आरोपी पवन कुशवाहा अपने घर ग्राम इंमलिया(एमपी) में नाबालिग को रखा था। पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस ने छतरपुर जिला (एमपी) निवासी आरोपी पवन कुशवाहा 24 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपने प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर जम्मू कश्मीर ले गया था, जो कुछ ही दिन पहले अपने घर मध्य प्रदेश लेकर आ गया। भगाकर ले जाने के बाद से पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed