फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth excited by CGPSC fair exam results, State Youth Commission Chairman expresses gratitude to CM say in CG

CGPSC: निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने सीएम का किया आभार व्यक्त

Fri, 29 Nov 2024 03:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया है और बधाई दी।

विज्ञापन
Youth excited by CGPSC fair exam results, State Youth Commission Chairman expresses gratitude to CM say in CG
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने सीएम का किया आभार व्यक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया है और बधाई दी।
विज्ञापन


विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि इस बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अविवादित और निष्पक्ष रही है, जिससे युवाओं विशेषकर सिविल सेवा, व्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है तो साथ ही उनके परिजन भी खुश है कि राज्य में सुशासन की सरकार लौटने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है ।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि बीतें वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान सिविल सेवा और व्यापम परीक्षा परिणाम विवाद व घोटालों की भेंट चढ़ता रहा। कई परिणामों में नेताओं या अफसरों के परिवार पोषण का मामला सामने आया और मामला न्यायालय व सीबीआई जांच तक पहुंच गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालों की जांच करा दोषियों को जेल भेजेंगे । मुख्यमंत्री विष्णदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने युवाओं से किया वादा पूरा किया है, सीजीपीएससी 2023 का परिणाम निर्विवादित एवं निष्पक्ष आने से युवा एक बार फिर सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी को लेकर उत्साहित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed