फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth dies in accident on Khokhli bypass road in Bhatapara

Chhattisgarh: मेटाडोर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 08 Nov 2022 10:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Nov 2022 10:17 PM IST
सार

मेटाडोर ने पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खोखली बायपास रोड़ पर हुआ।

विज्ञापन
Youth dies in accident on Khokhli bypass road in Bhatapara
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खोखली बायपास रोड पर मंगलवार शाम को एक मेटाडोर ने पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मेटाडोर को जप्त कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ग्रामीण थाना टी.आई.विनोद मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार भरम देवार (25) पुत्र नंदू देवार पटपर निवासी ओवर ब्रिज के पास से होते बायपास सड़क पर अपनी बाइक से आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही मेटाडोर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भरम नीचे गिर गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बायपास सड़क पर हमेशा हैवी ट्रेफिक रहता है और वाहनों की गति भी काफी तेज रहती है जबकि बायपास सड़क के किनारे दो रहवासी कॉलोनी सहित दो बडे़ स्कूल भी पडते हैं, इस लिहाज से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति व लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed