{"_id":"678f90dcfe26574c5a06842c","slug":"youth-dies-after-being-crushed-under-tractor-in-raigarh-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से नीचे गिरा युवक, पहियों के नीचे दबने से मौत; काम से लौट रहा था वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से नीचे गिरा युवक, पहियों के नीचे दबने से मौत; काम से लौट रहा था वापस
Tue, 21 Jan 2025 05:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:50 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर से पहियों के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरसिया थाना क्षेत्र में काम करके घर लौटते समय एक युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद खरसिया थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कुठीकुंडा निवासी नारायण प्रसाद कंवर ने जोबी चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा भोला प्रसाद कंवर (27) ट्रैक्टर से काम करने गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रैक्टर चालक जनकराम साहू भोला प्रसाद कंवर को अपने पास में बैठाकर वापस गांव लौट रहा था। वे लोग खम्हार जरहीडेरा के पास पहुंचे ही थे, तभी भोला प्रसाद कंवर नीचे गिरकर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। इस दौरान उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बहरहाल मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जनक राम साहू के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच शुरू कर दी है।