फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man who went to pluck lotus in pond died by drowning

Jagdalpur: तालाब में कमल का फूल तोड़ने गया युवक डूबा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Fri, 18 Aug 2023 01:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

तालाब में कलम का फूल तोड़ने गए युवक की पान में डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
young man who went to pluck lotus in pond died by drowning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगामुंडा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया है। वहीं, युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाला बालाजी राव नायडू (28) रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह ट्यूब लेकर गंगामुंडा तालाब में कमल फूल तोड़ने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। तालाब में फूल तोड़ने के दौरान अचानक से गहरे पानी में चला गया। साथ में गए युवकों ने उसे पानी में डूबता देख पानी में छलांग लगा दी। युवकों ने बालाजी राव को पानी से बाहर निकाला और उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों का कहना है कि रोजाना वह कमल के फूल तोड़ने के बाद उसे बेचने जाता था। आज भी उसी के लिए गया हुआ था, लेकिन गहराई में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed