Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GST Assistant Commissioner arrested along with CA for bribery, had thrown Rs 1.5 lakh in the drain

कांकेर: जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार, नाली में फेंक दिए थे डेढ़ लाख रुपये

Sun, 22 Nov 2026 12:22 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

कांकेर में एसीबी ने जीएसटी सहायक आयुक्त अंछेला गिरी और सीए इमरान मेमन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के डर से अधिकारी ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।

विज्ञापन
GST Assistant Commissioner arrested along with CA for bribery, had thrown Rs 1.5 lakh in the drain
नाली में फेंक दिए थे डेढ़ लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जब कांकेर जिले में जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा. तो उन्होंने रिश्वत की पूरी रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी थी। आंचला के घर पहुंची एसीबी की टीम मुस्तैद थी, उसने नाली से 1.50 लाख रुपये की राशि बरामद कर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने इसके बाद रिश्वतखोरी में मध्यस्थता कर रहे सीए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


टीम में थे 18 सदस्य
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर और जगदलपुर से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की 18 सदस्यीय संयुक्त टीम ने दोपहर अधिकारी के निवास पर छापा मारकर यह कार्रवाई की थी। कारोबारी शोएब रंगरेज ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-वे बिल के मामले में उनका ट्रक रोका गया था। इसे छोड़ने और जीएसटी प्रकरण में राहत प्रदान करने के बदले उनसे 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि यह रकम सीए इमरान मेमन के जरिये पहुंचाने को कहा गया था और मांग पूरी न करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


साक्ष्य मिलने पर ब्यूरो की कार्रवाई
पीड़ित व्यापारी शोएब रंगरेज ने रिश्वत मांगने से संबंधित साक्ष्यों के साथ ब्यूरो के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत का गहन सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि आरोपी अधिकारी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के अंदेशे में भी विस्तृत तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed