{"_id":"6821f6432db7c406b60ea3df","slug":"young-man-upset-due-to-not-getting-married-committed-suicide-by-hanging-himself-in-korba-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान था सूरज: हर बार लड़की कर देती थी मना, नहीं हो पा रही थी शादी; युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान था सूरज: हर बार लड़की कर देती थी मना, नहीं हो पा रही थी शादी; युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Mon, 12 May 2025 07:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 07:02 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक शादी न होने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। वह किराये के मकान में रहता था और शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरगा थाना क्षेत्र के बरमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सूरज जांगड़े (30) मूल रूप से बिलाईगढ़ का निवासी था और कोरबा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अपने घर पर अकेले होने के दौरान उसने क्वार्टर के चौखट पर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोसियों ने उसे देखा और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उरगा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उनके आने के बाद बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि सूरज पिछले कुछ वर्षों से बिलाईगढ़ से कोरबा आकर काम कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सूरज की शादी की तैयारी चल रही थी। वह कई बार लड़की देखने गया, लेकिन हर बार लड़की या उसके परिवार द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता था। शादी न हो पाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पहले भी उसने एक बार जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इस बार उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूरज जांगड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।