फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man stealing coal from goods train scorched by high tension wire in chhattisgarh korba

Korba: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, बिलासपुर रेफर

Fri, 14 Oct 2022 12:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

मालगाड़ी पर कोयला चोरी करने के दौरान खड़े होते ही युवक ऊपर से गए तार की चपेट में आकर झुलस गया। युवक कई जगहों से बुरी तरह झुलस गया है। 
 

विज्ञापन
young man stealing coal from goods train scorched by high tension wire in chhattisgarh korba
मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गनीमत रही की झटका लगने के कारण वह जमीन पर गिरा और जान बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मालमा कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का रहने वाला कन्हैया कुमार (45)  यहां प्रेम नगर के रामनगर गली में किराये से पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। वह शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मालगाड़ी से कोयला चोरी कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई और झटका लगने से कन्हैया कुमार ऊपर से निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे जोर से धमाका हुआ और वह उछलकर नीचे जा गिरा। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहां से उसे  अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार 50 फीसदी से भी ज्यादा जल गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह देखकर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कन्हैया कुमार खदानों में खाना बेचने के साथ गाड़ियों में गिरीस लगाने का काम करता है। हादसे के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed