{"_id":"642ab01e8ebb2dd91f053066","slug":"young-man-saved-driver-life-from-car-that-fell-into-canal-in-janjgir-champa-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, युवक ने तेज बहाव में खिड़की तोड़ बचाई चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, युवक ने तेज बहाव में खिड़की तोड़ बचाई चालक की जान
Mon, 03 Apr 2023 04:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:23 PM IST
सार
नहरिया बाबा रोड स्थित मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका और जल संसाधन विभाग से नहर के बनी रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने और तार से घेरने की मांग की है। मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चे भी है जोकि अचानक नहर के तरफ चले जाते है, जिससे खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
युवक ने बचाई कार चालक की जान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक नहर में जा गिरी। हादसा होते देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इतने में एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी और तेज बहार में कार की खिड़की तोड़कर चालक को सुरक्षित निकाल लाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई है। कार सवार जिस चालक की जान युवक ने बचाई है, वह पूर्व सैनिक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 8 के रहने वाले श्याम लाल राठौर पूर्व सैनिक हैं और एससीसीएल कोरबा में गार्ड का काम करते हैं। बताया गया की वह अपने कार से कोरबा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में एक्सीलेटर दब गया। इसके चलते कार नहरिया बाबा रोड स्थित बड़ी नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
नहर में गिरने से पहले कार रेलिंग से जा टकराई और उसे तोड़ दिया। नहर में 8 से10 फीट पानी बह रहा है। हादसे के बाद मंदिर की ओर जा रहे युवक अनीश शर्मा (25) ने देखा तो चालक को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कार की खिड़की को बड़ी मुश्किल से तोड़ कर दरवाजा को खोला और अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से नहर के बाहर निकाला है।
पहले भी हो चुके हैं इस नहर में हादसे
बड़ी नहर में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई है। करीब एक माह पहले भी एक कार नहर में जा गिरी थी। उसमें स्कूल के बच्चे थे, जो कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण जा गिरी थी। इसी प्रकार एक ट्रैक्टर इंजन सहित नहर में जा गिरा था। इसमें चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई थी, बड़ा हादसा होने से टला था।