{"_id":"67f260b521709593260bdbd3","slug":"young-man-died-in-collision-between-trailer-and-motorcycle-in-balrampur-ramanujganj-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: ट्रेलर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: ट्रेलर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sun, 06 Apr 2025 04:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:38 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में पुराना बाजार के पास ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। इधर आक्रोशित स्वजनों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। सुबह नौ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चक्काजाम रहा। तनाव की स्थिति देखते हुए कई थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं राजस्व विभाग के विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बाजार के पास रविवार सुबह करीब 9.15 बजे ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार पिंटू सोनी (23) अपनी घर की ओर लौट रहा था, तभी मेन चौराहा के पास रामानुजगंज की ओर से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है। वाड्रफनगर, रेवटी चौकी पार कर चन्दोरा में ट्रेलर पकड़ा गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य साधना यादव ने घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 जर्जर होने के बाद बड़ी वाहने रामानुजगंज वाड्रफनगर मार्ग से जा रही है, जिस कारण से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से बड़े वाहनों आना-जाना बंद है। वहीं, ब्लैक स्पॉट स्थान को चिन्हांकित कर दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम प्रशासन को उठाई जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन