फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man arrested for molesting on the pretext of marriage in kabirdham

प्यार, शोषण और अबॉर्शन: झांसा देकर छह साल तक करता रहा दुष्कर्म, तीन बार गर्भपात भी कराया, फिर शादी से मुकरा

Mon, 27 Feb 2023 01:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 01:49 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद से बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
young man arrested for molesting on the pretext of marriage in kabirdham
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक ने पहले गांव की लड़की से दोस्ती की। फिर उसे प्यार के झांसे में फंसाकर छह साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान लड़की तीन बार गर्भवती भी हुई, लेकिन हर बार अबॉर्शन करा देता। इसके बाद भी जब शादी नहीं की तो तंग आकर लड़की पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक लड़की की करीब सात साल पहले खैरागढ़ के गंडई निवासी जितेंद्र जंघेल से दोस्ती हुई थी। जितेंद्र अक्सर लड़की के गांव आता-जाता था। इसके चलते दोनों मे पहचान हो गई थी। इस बीच जितेंद्र और लड़की दोनों में प्यार हो गया। आरोप है कि जितेंद्र एक दिन लड़की के गांव पहुंचा और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर ले गया। वहां से गांव के बाहर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके कारण वह तीन बार गर्भवती भी हुई। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह तीसरी बार जब गर्भवती हुई तो 25 जनवरी को आरोपी जितेंद्र ने उसे गर्भपात की गोली खिलाई। उसी दिन फिर शारीरिक संबंध बनाया। इस पर लड़की ने जितेंद्र पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed