फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   You will be alerted before lightning strikes: You will have to download this app from Google Play Store

आकाशीय बिजली गिरने से पहले हो जाएंगे अलर्ट: गूगल प्ले स्टोर से इस एप को करना होगा डाउनलोड, जानें...

Tue, 10 Sep 2024 07:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 10 Sep 2024 07:19 PM IST
सार

अब आकाशीय बिजली से अलर्ट करने के लिए एप लांच हो चुका है, जिससे लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
You will be alerted before lightning strikes: You will have to download this app from Google Play Store
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत चुकी हैं, कई घायल हुए। वहीं मवेशी भी चपेट में आते हैं। अब आकाशीय बिजली से अलर्ट करने के लिए एप लांच हो चुका है, जिससे लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट किया जाएगा। भारत सरकार ने आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि  की घटनाओं से निपटने के लिए दामिनी एप लांच किया है।
विज्ञापन


इस मोबाइल एप से आकाशीय बिजली गिरने से पहले आवश्यक तैयारी और उपाय की जानकारी ले सकते हैं। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप को डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन


दामिनी एप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से संबंधित है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed