फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Yadav community submitted memorandum to Collector in protest against misleading advertisement of Vachan Dairy

Raipur News: वचन डेयरी के कथित भ्रामक विज्ञापन के विरोध में यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Dec 2025 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 25 Dec 2025 01:58 PM IST
सार

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पीढ़ियों से समाज पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और खुले दूध के व्यापार से जुड़ा रहा है। यह न केवल आजीविका का प्रमुख साधन है, बल्कि समाज की परंपरा, पहचान और सम्मान से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Yadav community submitted memorandum to Collector in protest against misleading advertisement of Vachan Dairy
यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वचन डेयरी कंपनी के कथित भ्रामक और आपत्तिजनक विज्ञापन के विरोध में यादव समाज छत्तीसगढ़ ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने विज्ञापन के माध्यम से खुले दूध के व्यवसाय को गंदा, अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दर्शाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पीढ़ियों से समाज पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और खुले दूध के व्यापार से जुड़ा रहा है। यह न केवल आजीविका का प्रमुख साधन है, बल्कि समाज की परंपरा, पहचान और सम्मान से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया गया कि वचन डेयरी द्वारा जारी पर्चा/विज्ञापन किसी वैज्ञानिक आधार के बिना खुले दूध को बदनाम करने वाला है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है और समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।

विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस तरह के प्रचार से आम जनता के बीच गलत धारणा बन रही है कि खुले दूध का व्यापार अस्वच्छ है। इसे समाज ने अनुचित व्यापार व्यवहार, सामूहिक मानहानि तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव समाज ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वचन डेयरी कंपनी को इस प्रकार के भ्रामक एवं आपत्तिजनक प्रचार पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी प्रकार का सामाजिक तनाव उत्पन्न न हो।समाज ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी संस्था से टकराव नहीं, बल्कि अपनी परंपरागत आजीविका, सामाजिक गरिमा और सम्मान की रक्षा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed