रायपुर में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: 2 हजार से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन, CM भूपेश ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ ने 10 सितंबर 2023 को इतिहास रचा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में दो हजार से अधिक योग साधकों ने सेतुबंध आसन का प्रदशर्न कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ ने 10 सितंबर 2023 को इतिहास रचा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में दो हजार से अधिक योग साधकों ने सेतुबंध आसन का प्रदशर्न कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में रविवार को प्रदेशभर से दो हजार से अधिक योग साधक जुटे। इस दौरान तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ में योग साधना का वर्ल्ड रिकॉर्ड
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 10, 2023
- राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन
- गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकॉर्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रदान किया… pic.twitter.com/Lh1wuFq1Ff
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.