फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women Supervisor Recruitment Exam on August 27 in Chhattisgarh

Chhattisgarh: महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को; रायपुर में पहले चरण के लिए बने 89 एग्जाम सेंटर

Thu, 24 Aug 2023 08:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Aug 2023 08:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को अयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से महिला पर्यवेक्षकों की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी।

विज्ञापन
Women Supervisor Recruitment Exam on August 27 in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को अयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से महिला पर्यवेक्षकों की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 10 से 12.15 बजे और दूसरा चरण दोपहर 2 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए रायपुर जिले में पहले चरण के लिए 89 और दूसरी चरण के लिए 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


इस परीक्षा में दोनों चरणों में साढ़े 37 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली  है। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 6 में परीक्षा संबंधी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0771-2413233 है। इस परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार रजक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के लिए व्यापम ने लिंक जारी किया है। आप लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में केवल महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी। खुली सीधी भर्ती परीक्षा में सभी वर्ग शामिल होंगे। परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन दोनों परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। उड़नदस्ता दल का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed