फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   women handed over pangolin to forest department found in manpur area

दुर्लभ 'शाल खपरी' पर हंगामा: महिलाओं ने पकड़ा, ले गया वन विभाग, ग्रामीण बोले-लिखा-पढ़ी भी नहीं की

Mon, 19 Dec 2022 03:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 03:27 PM IST
सार

ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने रात करीब 8 बजे पैंगोलिन को पकड़ा था। उसे रात भर संभाल कर अपने घर में रखा। सुबह वन विभाग को सूचना दी, लेकिन उन्होंने कोई लिखा-पढ़ी ही नहीं की। 

विज्ञापन
women handed over pangolin to forest department found in manpur area
ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में आए पैंगोलिन को पकड़कर वन विभाग को सौंपा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन मिलने पर हंगामा हो गया। गांव की महिलाओं ने रविवार रात उसे एक मंदिर के पास से पकड़ा था। इसके बाद अगले दिन वन विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी आकर पैंगोलिन को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों में अब इस बात को लेकर गुस्सा है कि वन विभाग ने वन्य जीव को ले जाने से पहले लिखा-पढ़ी भी नहीं की। 

विज्ञापन


गांव में पहुंचा था भटकते हुए
दरअसल, मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र में ग्राम शिवनी का इलाका बस्तर से लगा हुआ है। रविवार रात गांव में स्थित शीतला मंदिर के पास महिलाओं को पैंगोलिन दिखई दिया और उन्होंने पकड़ लिया। स्थानीय बोली में पैंगोलिन को शाल खपरी कहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाल खपरी भटकते हुए उनके गांव में पहुंच गया था। उसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था, लेकिन महिलाओं ने हिम्मत कर उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन




पैंगोलिन को जंगल में छोड़ेगा वन विभाग
अगले दिन सोमवार सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र के वन अफसर व कर्मचारी गांव में पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने पैंगोलिन को वन अमले को सौंप दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वे पैंगोलिन को जंगल में छोड़ देंगे। यह दुर्लभ प्रजाति का जीव है। फिलहाल पैंगोलिन को मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित वन विभाग के डिपो में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को सम्मान की उम्मीद
दूसरी ओर ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने रात करीब 8 बजे पैंगोलिन को पकड़ा था। उसे रात भर संभाल कर अपने घर में रखा। सुबह वन विभाग को सूचना दी, लेकिन उन्होंने कोई लिखा-पढ़ी ही नहीं की। कुछ भी पूछताछ भी नहीं की और न ही कहा कि महिलाओं ने पकड़ा है। फिलहाल पैंगोलिन को पकड़ने वाली महिलाएं वन विभाग से सम्मान की उम्मीद कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed