{"_id":"64d0cb1ac63c5c2fcd0fced5","slug":"women-and-child-development-minister-anila-performed-bhoomi-pujan-of-mangal-bhawan-in-balod-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला ने मंगल भवन का किया भूमि पूजन, कांग्रेस सरकार की गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला ने मंगल भवन का किया भूमि पूजन, कांग्रेस सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:14 PM IST
सार
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद में मंगल भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
मंगल भवन का भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने रविवार को डौण्डी विकासखंड के पंडेल, पथराटोला एवं अरमुरकसा गांव में पहुंचकर मंगल भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व मे पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास कार्यो की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में छत्तीसगढ़ ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल कर विकास की नई इबारत लिखा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, गोधन न्याय योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, राजीव युवा मितान क्लब आदि के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए इसे राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार जहां एक ओर छत्तीसगढ़ की संस्कृति रीति-रिवाज खान पान, परंपरा आदि का संरक्षण व संवर्धन करने का कार्य कर रही है। वहीं, दूसरी ओर गरीब बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना, 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी जैसे अनेक अभिनव कार्यो की शुरूआत की है। इस अवसर पर उन्होंने डौंडी विकासखंड में हुए विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन सहित पियूष सोनी, कोमेश कोर्राम एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन