{"_id":"66d08891749ab4ea9f07ce7c","slug":"woman-who-went-to-graze-goats-in-raigarh-died-under-suspicious-circumstances-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बकरी चराने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बकरी चराने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Aug 2024 08:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बकरी चराने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जंगल में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र बकरी चराने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भण्डारपारा की एक महिला सुबह 10 बजे गांव की एक महिला सिरसिला टोप्पो बकरी चराने जंगल गई थी। दोपहर के समय बारिश होने के बाद भी महिला घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू की, तब उन्होंने देखा कि महिला जंगल में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि बारिश के दौरान गाज की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई होगी। वहीं, डाक्टरों नें बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन