फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman pressured to convert and assaulted, husband and in-laws detained in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: महिला पर धर्मांतरण का दबाव और मारपीट, पति और सास-ससुर हिरासत में

Thu, 01 Oct 2026 04:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

महिला ने पति, सास और ससुर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman pressured to convert and assaulted, husband and in-laws detained in Chhattisgarh
रायपुर के तेलीबांधा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक महिला पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।
विज्ञापन


विवाह के बाद से दबाव
शिकायतकर्ता 26 वर्षीय तन्नू पटेल का विवाह वर्ष 2023 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विनीत सुता के साथ संपन्न हुआ था। विवाह होने के बाद पीड़ित महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ तेलीबांधा क्षेत्र के अंतर्गत सतनामी पारा में निवास कर रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति विनीत सुता, सास निवेदिता सुता और ससुर अजय सुता उस पर लगातार धर्मांतरण करने तथा ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहे थे। जब भी महिला उनके इस दबाव का विरोध करती थी, तो ससुराल के सदस्य उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे।
विज्ञापन


भोजन के समय मारपीट
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। उसी समय ससुराल वालों ने उस पर फिर से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला। तन्नू ने जब धर्मांतरण करने से साफ इन्कार कर दिया, तो पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से गंभीर मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर अजय सुता ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके बेटे का विवाह केवल धर्मांतरण करवाने के उद्देश्य से ही कराया गया था। इस टिप्पणी पर पति और सास हंसते रहे तथा धर्मांतरण न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पूरी बात की जानकारी अपने भाई ललित पटेल, बड़ी बहन संगीता पटेल, परिचित भूषण साहू और योगेश सैनी को दी। इसके पश्चात परिजनों एवं परिचितों के साथ पीड़िता तेलीबांधा थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed