फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman gangraped in chhattisgarh five held

हॉस्टल छोड़ने के बहाने अगवा कर महिला से गैंगरेप

Mon, 26 Aug 2013 08:24 AM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Mon, 26 Aug 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
woman gangraped in chhattisgarh five held

छत्तीसगढ़ में अपहरण कर शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात 26 साल की महिला के साथ भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला के अनुसार अंबिकापुर से लौटने के दौरान वह बस से पावर हाउस स्टेशन के पास रात में उतरी। वह वेंकटेश्वर टाकीज के पास स्थित अपने हॉस्टल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान एक आदमी मदद का हवाला देते हुए उसके पास आया। बाद में वह उसे रेलवे स्टेशन के पास सुनसान जगह में ले गया। जहां उसके चार साथी पहले से मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को अर्ध चेतन हालत में छोड़ गए। शनिवार सुबह उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed