फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   CG: Action taken for revealing the victim's identity; social media influencer Akanksha Toppo arrested

सीजी: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 09:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

अंबिकापुर में दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने और अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार हुईं। पुलिस ने चिकित्सीय जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। मामले में अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
CG: Action taken for revealing the victim's identity; social media influencer Akanksha Toppo arrested
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने तथा दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर यह कार्रवाई की। चिकित्सीय जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया। इस मामले में कोतवाली थाने में 4 अक्तूबर की रात भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में होली क्रॉस कॉलेज के व्याख्याता अकील अहमद अंसारी समेत कुछ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप
शहर के गंगापुर निवासी शैलेंद्र शर्मा ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, व्याख्याता अकील अहमद अंसारी और कुछ सोशल मीडिया चैनलों के संचालकों ने दुष्कर्म पीड़िता की परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठाया। आरोप है कि इन लोगों ने पीड़िता की गोपनीयता का उल्लंघन करते हुए उसकी पहचान और निजी जानकारियां सार्वजनिक मंचों पर उजागर कीं। इससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


अभद्र सवाल पूछने और अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, पीड़िता का साक्षात्कार लेते समय उससे उसके निजी अंगों से संबंधित अमर्यादित और आपत्तिजनक सवाल पूछे गए। इसके बाद साक्षात्कार का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आकांक्षा टोप्पो अपने सोशल मीडिया खातों के माध्यम से अभद्र भाषा, गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करती रही हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन गतिविधियों से पीड़िता की निजता का उल्लंघन हुआ और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
खबर के अनुसार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी सीतापुर थाने में आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। इस प्रकरण से जुड़ी अन्य घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र तिवारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर दुष्कर्म पीड़िता के चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप है। वहीं, आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर 4 अक्तूबर को ही भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed