फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman fell into overflowing Mahanadi and was swept away 20KM from Chhattisgarh Fishermen rescued her in Odisha

पांव में बंधे लोहे की जंजीर, उफनती महानदी में गिरी महिला: छत्तीसगढ़ से 20KM दूर बह गई, ओडिशा में मछुआरों ने...

Fri, 02 Aug 2024 03:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

महिला के पांव में लोहे की जंजीर बंधी हुई है। वह महिला उफनती महानदी में जा गिरी। महिला बहते हुए 20 किलोमीटर दूर ओडिशा में निकली।

विज्ञापन
woman fell into overflowing Mahanadi and was swept away 20KM from Chhattisgarh Fishermen rescued her in Odisha
बहते हुए महिला को मछुआरों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चमत्कार हो गया। दरअसल, प्रदेश में लगातार तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे कई लोग नदी में बहते-बहते बच रहे हैं। ऐसे ही एक मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सामने आया है। महिला के पांव में लोहे की जंजीर बंधी हुई है। वह महिला उफनती महानदी में जा गिरी। वह बहते हुए 20 किलोमीटर दूर ओडिशा में निकली है। चमत्कारी का बात यह है कि पांव में लोहे की जंजीर होने के बावजूद महिला सुरक्षित नदी से बाहर आ गई। ओडिशा के मछुआरों ने महिला को महानदी से सुरक्षित निकाला है। 

विज्ञापन


मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ का है, जहां महानदी के तेज बहाव में गिरी महिला बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची। ओडिशा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई महिला को बचाया है। मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को बहते हुए देखा, तो गहराई में जाकर महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मछुआरों ने महिला से पूछताछ की। इस पर महिला ने बताया कि वह नाम सरोजनी रणवीर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


गहरे पानी से मछुआरों ने महिला को निकाला
खास बात यह है कि प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश का दौर चल रहा है। नदी नाले उफान पर हैं। उफनती नदी में महिला 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है। इसके अलावा पैर में लोहे के जंजीर बंधे हुए हैं। इसके बावजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल गई। इस दौरान मछुआरों ने महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की। मछुआरों ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। इसे बाद सभ गांव वाले महिला को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई। ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की, जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक रूप से कमजोर है महिला!
महिला की पांव में लोहे की जंजीर होने की वजह से मानसिक रूप से बीमार लग रही है। मछुआरों ने बताया कि हम लोग महिला को देखे, तो वह बह कर आ रही थी। जैसे ही किनारे में दिखी, तो सभी दौड़ कर गए और उसे बचा कर ले आए। उन्होंने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकलने के बाद नाव में ला कर बैठाया गया, जिसके बाद खाना पानी और कपड़ा लाकर दिए। उन्होंने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed