{"_id":"669699a548f2bb7c130d546f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-in-jagdalpur-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच जुटी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; जांच जुटी में पुलिस
Tue, 16 Jul 2024 09:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:34 PM IST
सार
जगदलपुर में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बोधघाट थाना क्षेत्र के करकापाल गांव में मंगलवार की शाम को एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि अब तक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि करकापाल के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में महिला के बारे में पूछताछ किया जा रहा है, लेकिन महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सभी थाना क्षेत्र में महिला के बारे में पतासाजी किया जा रहा है।
विज्ञापन