Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman dies after being electrocuted by a trap set for hunting wild boar; three accused arrested in Raigarh

रायगढ़: जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 05:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Oct 2025 05:35 PM IST
सार

जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए 11,000 वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शव कई दिनों बाद सड़ा-गला अवस्था में खेत के पास मिला। 

विज्ञापन
Woman dies after being electrocuted by a trap set for hunting wild boar; three accused arrested in Raigarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए 11,000 वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शव कई दिनों बाद सड़ा-गला अवस्था में खेत के पास मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति सुनऊ मांझी (45 वर्ष) ने बताया कि उसकी पत्नी घसनीन मांझी 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अपने भतीजे रामकुमार मांझी के साथ घर से निकली थी, लेकिन अगले दिन तक वापस नहीं लौटी। जब सुनऊ मांझी ने भतीजे रामकुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों बांसबाड़ी गांव के बाहर गए थे, जहाँ करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया, और इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है।
विज्ञापन


महिला के लापता होने की रिपोर्ट 23 अक्टूबर को पूंजीपथरा थाने में दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के दौरान दिलीप अग्रवाल के खेत किनारे बिजली लाइन के नीचे महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। पास में जला हुआ घास, जीआई तार के टुकड़े और बांस का डंडा मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वहाँ शिकार के लिए करंट बिछाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि कीर्तन मांझी, बालीराम मांझी और राजेश राठिया ने जंगली सुअर के शिकार के लिए अवैध रूप से हुकिंग कर 11,000 वोल्ट बिजली लाइन से तार जोड़ा था। उसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। पूंजीपथरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 105 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed