{"_id":"63ee257860fdd844160f4c33","slug":"woman-dead-body-found-hanging-in-the-house-in-janjgir-champa-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव: ससुराल वाले बोले- की खुदकुशी, परिजनों का हत्या का आरोप, दोनों पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव: ससुराल वाले बोले- की खुदकुशी, परिजनों का हत्या का आरोप, दोनों पक्षों में मारपीट
Thu, 16 Feb 2023 06:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:15 PM IST
सार
थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया की मृतिका के ससुराल वालो ने थाने में सूचना दी की नाजनीन परवीन ने गुरुवार सुबह घर घर के हॉल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया है। रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दोनों पक्षों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला का शव उसके ही घर में गुरुवार को फांसी से लटका हुआ मिला है। महिला के ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। वहीं परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां मेडिकल बोर्ड से पंचनामा कार्रवाई करवाई जा रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
ससुराल वाले बोले- बच्ची को देकर अंदर गई
जानकारी के मुताबिक, चंडीपारा निवासी नाजनीन परवीन (28) पत्नी शेख मुस्तफा का शव गुरुवार सुबह घर के हॉल में फांसी से लटका मिला है। महिला का आठ माह की एक बच्ची भी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में ससुराल वालों ने बताया है कि नाजनीन ने अपनी बच्ची सास को दी और फिर अंदर चली गई। बच्ची के कपड़े गंदे देख उसकी सास ने बदलने के लिए कहा। इस पर जेठानी अंदर गई तो हॉल बंद था। उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
हॉल का दरवाजा तोड़ा तो फांसी पर लटकी थी
घरवालों और पड़ोस के लोगों ने मिलकर किसी तरह से दरवाजा तोड़ा तो अंदर फांसी से नाजनीन लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि उसका पति शेख मुस्तफा सुबह आठ बजे ही आस-पास मार्केट के लिए निकल गया था। ससुराल वालों ने घटना की सूचना नाजनीन के परिजनों को दी तो थोड़ी देर में वो भी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने नाजनीन को प्रताड़ित करने का आरोप लगया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
परिजन बोले- सुबह बात हुई, कहा ले जाओ, फिर मौत की खबर आई
नाजनीन के माता-पिता फरीदा बेगम और सज्जाद खान ने बताया कि मंगलवार को ही वह ससुराल गई थी। उसने आज सुबह करीब 8.30 बजे कॉल किया और रोने लगी। कहा कि उसे यहां नहीं रहना है। उसको प्रताड़ित किया जाता है। परिजनों ने कहा कि नाजनीन ने अपनी जान को खतरा भी बताया था। यह भी कहा था कि उसे आकर यहां से ले जाएं। यह भी कहा था कि उसे कुछ हो जाए तो बच्ची को ले जाएं। पांच मिनट बाद कॉल कट गया। फिर उन्होंने किया तो संपर्क नहीं हो सका। 10 मिनट बाद उसकी मौत की खबर आई।