{"_id":"5a890e8f4f1c1ba5268bab90","slug":"woman-and-her-daughter-forced-to-eat-human-excreta-on-the-suspicion-of-witchcraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने महिला और बेटी के सिर मुंडवाए फिर की घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने महिला और बेटी के सिर मुंडवाए फिर की घिनौनी हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
महिला
रांची के सोनाहाटू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले दुलमी गांव में एक महिला और उसकी बेटी को जबरन मानव मल खिलाने का मामला सामने आया है। दोनों के साथ ऐसा जादू-टोने के शक में किया गया है। इसके अलावा पड़ोसियों ने दोनों के सिर भी मुंडवा दिए। यह घटना 16 फरवरी की है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस का कहना है कि महिला समेत 6 लोग शनिवार रात को बीमार होने के बाद बेहोश हो गए थे। एक आदमी को यह देखने के लिए बुलाया गया कि उनके साथ क्या गलत हुआ है। जिसके बाद उसने बताया कि उन्हें उनके घर से खींचकर बाहर निकाला गया और मानव मल खाने को मजबूर किया गया था। उनके सिर भी मुंडवा दिए गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
A woman & 6 others took ill & fell unconscious last night. A man was called to find out what went wrong with them. After he pointed them out they dragged them out of their house & made them eat human excreta. Their heads were tonsured. Case registered, action being taken: Police pic.twitter.com/r1qgMGEslN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 18, 2018
