फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dr. Meena, missing in Nepal floods, remains untraced even after 72 hours; Minister contacts Indian Embassy and

नेपाल बाढ़: 72 घंटे से लापता अंबिकापुर की डॉ. मीना मंत्री, अग्रवाल ने विदेश मंत्रालय के अफसरों से किया संपर्क

Fri, 28 Aug 2026 07:23 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता अब तक लापता बताई जा रहीं है। डॉ. मीना अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम एल्डरमैन करता राम गुप्ता की बेटी हैं।

विज्ञापन
Dr. Meena, missing in Nepal floods, remains untraced even after 72 hours; Minister contacts Indian Embassy and
बाढ़ में लापता हुई डाक्टर मीना गुप्ता।

विस्तार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता अब तक लापता बताई जा रहीं है। डॉ. मीना अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम एल्डरमैन करता राम गुप्ता की बेटी हैं। हादसे को लगभग 72 घंटे बीतने के बाद भी डॉ. मीना सहित अन्य यात्रियों की स्थिति की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। इससे परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि डॉ. मीना गुप्ता इंग्लैंड में त्वचा रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए वह 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में करीब 80 यात्रियों का समूह दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुआ। यात्रा कार्यक्रम के तहत दल ने 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी की थी।यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को सभी यात्री नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमीग्रेशन सेंटर पहुंचे थे। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाढ़ आने से पूरा क्षेत्र प्रभावित हो गया। इसके बाद दल के सदस्यों से संपर्क टूट गया। लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक डॉ. मीना समेत अन्य यात्रियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पिता को भी यात्रा में शामिल होने कहा था
डॉ. मीना ने अपने पिता करता राम गुप्ता को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया। रक्षाबंधन के मौके पर बेटी से दिल्ली में मुलाकात करने की उनकी योजना थी। इसी बीच उन्हें सीमा क्षेत्र में बाढ़ और बेटी के लापता होने की खबर मिल गई।डॉ. मीना की शुरुआती शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड में रहकर त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने केंद्र से किया संपर्क
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने करता राम गुप्ता से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने शुक्रवार को इंडियन मिशन/एम्बेसी तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क कर डॉ. मीना और अन्य लापता यात्रियों की तलाश तेज करने तथा उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।


संपर्क नहीं होने से परिवार में बढ़ी बेचैनी
करता राम गुप्ता के अनुसार संचार व्यवस्था बाधित होने के कारण बेटी से अब तक बात नहीं हो सकी है। परिवार लगातार किसी सकारात्मक सूचना का इंतजार कर रहा है। परिजनों को उम्मीद है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान डॉ. मीना सहित यात्रा दल के अन्य सदस्य सुरक्षित मिल जाएंगे। इस बीच अंबिकापुर में भी लोग डॉ. मीना और अन्य यात्रियों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 

बाढ़ में लापता हुई डाक्टर मीना गुप्ता।

बाढ़ में लापता हुई डाक्टर मीना गुप्ता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed