{"_id":"6396e4c22fada134680211b3","slug":"wildlife-in-chhattisgarh-two-cheetahs-dead-bodies-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जंगल में मिले दो चीतों के शव, महीने भर पहले मौत की आशंका, वन विभाग के अफसरों ने यह बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जंगल में मिले दो चीतों के शव, महीने भर पहले मौत की आशंका, वन विभाग के अफसरों ने यह बताया
Mon, 12 Dec 2022 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:52 PM IST
सार
डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि दोनों ही चीतों के सभी शारीरिक अंग मौजूद थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि शिकारियों ने उन्हें नहीं मारा है। चीतों के शव भी पूरी तरह डीकंपोज हो गए थे। ऐसे में उनकी मौत काफी समय पहले होन का अनुमान है।
विज्ञापन
बलौदाबाजार के जंगल में दो चीतों के डीकंपोज हो चुके शव मिले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो चीतों के शव मिले हैं। दोनों के शव पूरी तरह से डीकंपोज हो चुके थे। ऐसे में आशंका है कि दोनों की मौत महीने भर पहले हो चुकी होगी। हालांकि वन विभाग के अफसरों ने दोनों का शिकार किए जाने की बात से इनकार किया है। फिलहाल मौके पर ही पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग की टीम ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
जानकरी के मुताबिक, लवन वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक-114 अल्दा बीट में दोनों चीतों के शव मिले हैं। रविवार को जब ग्रामीण वहां पर जानवर चराने के लिए गए तो उन्होंने शवों को देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। दो चीतों का शव मिलने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम के साथ ही डीएफओ मयंक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अफसरों ने वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डॉक्टरों को भी बुला लिया। वहीं मौके पर ही दोनों चीतों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि दोनों ही चीतों के सभी शारीरिक अंग मौजूद थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि शिकारियों ने उन्हें नहीं मारा है। चीतों के शव भी पूरी तरह डीकंपोज हो गए थे। ऐसे में उनकी मौत काफी समय पहले होन का अनुमान है।
विज्ञापन