फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather worsened in Chhattisgarh: Rain, thunderstorm and hailstorm along with thunder and lightning

छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम: कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि भी, जानें मौसम का हाल

Tue, 19 Mar 2024 12:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इन दिनों प्रवेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। मार्च महीने में बढ़ते गर्मी और तेज धूप के बीच बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि भी हुई है।

विज्ञापन
Weather worsened in Chhattisgarh: Rain, thunderstorm and hailstorm along with thunder and lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इन दिनों प्रवेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। मार्च महीने में बढ़ते गर्मी और तेज धूप के बीच बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि भी हुई है। प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है।  साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के कई इलाकों ने अंधड़ के साथ बारिश हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगमी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसके साथ ही अंधड़ और ओलावृष्टि की व्यापक गतिविधियां होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आगमी दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके सब अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से ओडिशा होते हुए उतरी तटीय आंधप्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। एक द्रोणिका वायु का असातत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर  पश्चिमी विदर्भ और और आसपास के क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए इसके औसत समुद्र तल से 0.9 किमी बना हुआ है। इसे प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed