{"_id":"6a3e0b367220093ac40fadab","slug":"weather-patterns-will-change-again-in-chhattisgarh-with-rainfall-intensifying-from-june-27-monsoon-will-adva-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 जून से तेज होगी बारिश; मानसून पूरे प्रदेश में बढ़ेगा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 जून से तेज होगी बारिश; मानसून पूरे प्रदेश में बढ़ेगा आगे
Fri, 26 Jun 2026 10:46 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:46 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 जून से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 जून से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के शेष हिस्सों तक पहुंचने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी। वर्तमान में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और मौसमी द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की रफ्तार बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुसमी, बस्तर और बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर और गीदम में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।