{"_id":"64ddc743b358198b5c028e35","slug":"weather-conditions-in-chhattisgarh-today-heavy-rain-in-cg-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: आज से हटेगा छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: आज से हटेगा छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
Thu, 17 Aug 2023 12:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आज से मानसून का ब्रेक हट सकता है। ऐसे में प्रदेश में फिरसे बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज से मानसून का ब्रेक हट सकता है। ऐसे में प्रदेश में फिरसे बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। लोगों को उमस, गर्मी से राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे लोग उमस गर्मी से काफी परेशान हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पेंड्रा रोड में 6 सेंमी, राजपुर में 5, रामानुजनगर में 4, मनोरा, करतला, अंबिकापुर में 3, नगरी, कुनकुरी, रामानुजगंज में 2, बैकुंठपुर, तमनार, सारंगढ़, शंकरगढ़, डभरा और तखतपुर में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है।
मानसून द्रोणिका का मध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और इससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार है।