फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather conditions in chhattisgarh today, heavy rain in CG

CG Weather: आज से हटेगा छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक, कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

Thu, 17 Aug 2023 12:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून का ब्रेक हट सकता है। ऐसे में प्रदेश में  फिरसे बारिश होने की  संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather conditions in chhattisgarh today, heavy rain in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून का ब्रेक हट सकता है। ऐसे में प्रदेश में  फिरसे बारिश होने की  संभावना है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। लोगों को उमस, गर्मी से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे लोग उमस गर्मी से काफी परेशान हैं। राजधानी रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पेंड्रा रोड में 6 सेंमी, राजपुर में 5, रामानुजनगर में 4, मनोरा, करतला, अंबिकापुर में 3, नगरी, कुनकुरी, रामानुजगंज में 2, बैकुंठपुर, तमनार, सारंगढ़, शंकरगढ़, डभरा और तखतपुर में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


मानसून द्रोणिका का मध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और इससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed