फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather condition in chhattisgarh today 30 March

Chhattisgarh: रायपुर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई एरिया की लाइट रही गुल, सड़कों पर बने जाम के हालात

Thu, 30 Mar 2023 09:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 09:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम ने फिर करवट बदला है। राजधानी रायपुर में गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई एरिया में लाइट गुल रही है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। रात 8:30  से 9.30 बजे लगातार बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Weather condition in chhattisgarh today 30 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम ने फिर करवट बदला है। राजधानी रायपुर में गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई एरिया में लाइट गुल रही है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। रात 8:30  से 9.30 बजे लगातार बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर बूंदाबांदी हो रही हैं।  रात 10 बजे के बाद लाइट आई।
विज्ञापन


इस वजह से कई जगह रामनवमी का जश्न फीका हो गया है। बारिश के साथ तेज आंधी चल रही हैं। वहीं बादल भी जमकर गरज रहे हैं। बिजली की गर्जना से कई जगहों पर लाइट गुल हैं। इस वजह से कई जगहों पर रामनवमी के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। बुधवार को भी नमी बढ़ने से तेज अंधड़ के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार तक नमी बढ़ने के कारण मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों समुद्र से नमी आ रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का पारा 37 डिग्री और रात का 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed