फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather condition in Chhattisgarh today 27 april

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात की संभावना

Thu, 27 Apr 2023 02:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदला है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम में बदवाव की सूचना दी है। 

विज्ञापन
Weather condition in Chhattisgarh today 27 april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदला है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम में बदवाव की सूचना दी है। 

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन कारणों से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ वज्रपात की संभावना
बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी का लगातार आगमन हो रही है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की बारिश, छींटे पड़ने की अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed